Bareily News: रामलीला आरंभ, पहले दिन रावण की तपस्या का मंचन
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: अलीगंज। कस्बे के सिरौली रोड पर हनुमान मंदिर पर विधि विधान से पूजन कर रामलीला आरंभ हो गई। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि रामलीला से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री राम के आदर्शों से हमें सीख लेनी चाहिए। पहले दिन रावण की तपस्या की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अमरीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, मनु गुप्ता, कमल शर्मा, अजय गुप्ता, सौरभ दिवाकर, विनीत बाल्मीकि, आकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। -बरसेर। गांव में पुराने शिव मंदिर पर रामलीला शुरू हो गई। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। गांव के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि नारद जी विश्व मोहिनी पर मोहित हो गए थे तब वे विश्व मोहिनी से विवाह को भगवान विष्णु से सुंदरता मांगने पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.