बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: भमोरा के रामबेटी हत्याकांड में करीब 26 महीने बाद खुलासा कर एसआईटी ने उनके बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौखिक, भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में नामजद समेत छह संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया लेकिन उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी। बता दें कि छह अगस्त 2024 की रात थाना भमोरा के गांव कुड्ढा में 55 वर्षीय रामबेटी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामबेटी के बेटे विजेंद्र ने परिवार के ही नत्थू सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और छोटे सिंह के खिलाफ कोटे की रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। भमोरा पुलिस ने विवेचना शुरू की और नामजद समेत अन्य कई संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन हत्या का खुलासा न...