बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: रामनगर। विकासखंड रामनगर में चल रही आदर्श रामलीला में शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से राम चरित मानस के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और देर तक रामलीला का आनंद लिया। राम ने रावण के पुतले में बाण मारा और पुतले में आग लग गई, वह धू-धूकर जल उठा। इस विजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, आलोक यादव, अमरपाल सिंह, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। फोटो 02- रामनगर के रामलीला मेले में रावण के पुतले का दहन किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...