Bareily News: रामगंगा में बढ़े जल स्तर से बाढ़ का खतरा, टीमें अलर्ट
बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पहाड़ों और मैदानी भागों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। कोसी बैराज से 47154 क्यूसेक और गोला बैराज से 41364 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से किच्छा नदी में बढ़े जल स्तर से रामगंगा का भी जल स्तर बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर 160.190 से बढ़कर शुक्रवार दोपहर तक 160.770 मीटर पहुंच गया। इसलिए रामगंगा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएम की निगरानी में एसडीएम क्षेत्रों में मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बाढ़ खंड विभाग की टीम अलर्ट की गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार है, बरेली की मुख्य नदी रामगंगा है। रामगंगा में अधिक जल स्तर बढ़ने से मीरगंज, आंवला, बरेली, फरीदपुर आदि जगहों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किच्छा नदी में जल स्तर बढ़ने से बहेड़ी और मीरगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.