बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: बिशारतगंज। चराते समय 12 पशु रामगंगा के गहरे पानी में चले गए, जिसमें नौ पशुओं के शव मिले हैं और तीन अभी भी लापता हैं। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।जितौर गांव के चंद्रभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 24 जुलाई को वह अपने साथी कल्याण के साथ राम गंगा किनारे पशु चराने गए थे, पशु चरते-चरते राम गंगा के पानी में चले गए और उसमें जलकुंभी होने के कारण फंस गये। खोज पर नौ पशुओं के शव मिले और तीन पशु अभी भी गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...