Bareily News: रामगंगा में डूबने से अंकित की मौत, शव मिला
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता।कपूरपुर में रामगंगा में डूबे युवक का शव रविवार को पीएसी की टीम ने नदी से निकाल लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।कपूरपुर गांव में शनिवार सुबह अंकित सिंह अपने साथ सचिन एवं अंशू के साथ खेत पर जा रहे थे। नदी किनारे मिट्टी की ढांग गिरने से तीन युवक नदी में गिर गए। सचिन एवं अंशू किसी तरह नदी से बाहर निकल गए। अंकित नदी में डूब गया। पीएसी की टीम नदी में डूबे युवक को तलाश कर रही है। टीम ने रविवार को 12.20 घटना स्थल से 25 मीटर की दूरी पर नदी में डूबे अंकित को बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामगंगा में बहे तीन युवकों में दो बचे, एक की तलाश जारी नदी में करीब तीस घंटे डूबे रहने से युवक की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.