बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: भमोरा। 16 दिन पहले रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है, ससुरालियों ने उसका दसवां संस्कार कर दिया। फरीदपुर के गांव नवदिया के सोहनलाल यादव ने बताया था कि उसने अपनी बेटी आराध्या का विवाह भमोरा के बिहारी पुर शेखूपुर के अंकुर के साथ किया था। 25 अक्टूबर को वह पति के साथ मायके आ रही थी। रामगंगा पुल पर आने पर उसने पति से रामगंगा में रुपये चढ़ाने की बात कहकर बाइक रुकवा ली और वह बाइक से उतरकर नदी में कूद गई। पुलिस और गोताखोरों ने दो तीन दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अमृत सरोवर में मृत मिली विवाहिता की डूबने से मौत की पुष्टि महिला के ससुराल वालों ने दसवां संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...