बरेली, नवम्बर 24 -- कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में स्नान Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर गोरालोकनाथपुर, कैलाश गिरि मढ़ी घाट, भोलापुर में लाखों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। रात के तीन बजे से श्रद्धालुओं का मेला में आने का सिलसिला शुरू हुआ। दिनभर श्रद्धालुओं का रेला मेला की ओर बढ़ता रहा। पुलिस की चौकस व्यवस्था से कहीं अप्रिय घटना नहीं हुई। कार्तिक पूर्णिमा पर गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा किनारे गंगास्नान का मेला लगा। मेले में श्रद्धालु सोमवार की रात तीन बजे से पहुंचना शुरू हुए। मंगलवार को तीन बजे तक श्रद्धालुओं का रेला मेला की ओर बढ़ता रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष कर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान कर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में दूध, प्रसाद, फल, कपड़े आदि अर्पित किए। खिचड़ी दान की। महिला...