Bareily News: रामगंगा ने काटी पुल की एप्रोच रोड, मीरगंज-आंवला मार्ग बंद
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दो दिन की चक्रवाती बारिश के बाद बढ़े जलस्तर ने रामगंगा को विकराल कर दिया है। नदी ने मंगलवार रात गोरा लोकनाथपुर और बसंतपुर के बीच बने पुल की गोरा लोकनाथपुर साइड की एप्रोच रोड काट दी। एप्रोच रोड की बालू और मिट्टी बह जाने से पुल और सड़क के बीच करीब सात-आठ मीटर चौड़ी और इतनी ही गहरी खाई बन गई। इससे मीरगंज और आंवला तहसीलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों तहसीलों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रोककर वापस लौटाया। बुधवार सुबह एप्रोच रोड कटने की सूचना मिलते ही एसडीएम निधि शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, भगत सिंह, अवर अभियंता कुलदीप कुमार और अजीम शहनवाज सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.