Bareily News: रामगंगा नदी में संभावित बाढ़ का लिया जायजा
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर ने रविवार को रामगंगा नदी के तटीय एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वर्तमान बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर, तटीय क्षेत्रों की स्थिति व बाढ़ से संभावित प्रभाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति सामान्य है व किसी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान जनहानि एवं पशुहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। कृषि भूमि के कटान की स्थिति का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निगरानी और कार्यवाही को निर्देशित किया गया। जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी अन्य आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.