Bareily News: रामगंगा नदी में छलांग लगाने के बाद डूबा युवक
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। रामगंगा नदी में तैरने के लिए कूदा युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम युवक को खोजने में जुटी है। फरीदपुर के रामगंगा कटरी के रायपुर हंस गांव के 38 वर्षीय कौशल सिंह उर्फ बड़े लला खेती-बाड़ी करके घर का गुजारा चलाते थे। गुरुवार को कौशल टहलते हुए नदी पर पहुंचे। उन्होंने तैरने के लिए नदी में छंलांग लगा दी। छलांग लगते ही वह तेज गति से बह रहे रामगंगा के पानी में डूब गए। आसपास खड़े लोगों ने चीख पुकार करते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गांव के तमाम लोगों के भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर कौशल सिंह को खोजने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पता नहीं लगा। कौशल के एक बच्ची है परिजनों का रो-रोकर बुरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.