बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पानी बढ़ने से विकराल हुई रामगंगा कपूरपुर में मंदिर के बगल में तेजी से कटान कर रही है। कटान से मंदिर की दीवार में दरारें पड़ गई हैं। फर्श धंसने लगा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार और बाढ़ खंड के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। नदी के कटान को देखकर अधिकारियों ने ग्रामीणों से मंदिर की मूर्ति हटाने का निर्देश दिए हैं। रामगंगा विकराल होकर कपूरपुर व मदनापुर गांवों के बीच जंगल में स्थित मंदिर के पास कटान कर रही हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने मंदिर कटने से बचाने के लिए मंदिर के सामने फ्लड फाइटिंग का काम कराया था, लेकिन नदी मंदिर के बगल में खाली जमीन में तेजी से कटान कर रही है। मंदिर से सटकर कटान करने से मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। मंदिर परिसर का फर्श धंस रहा है。 यह भी पढ़ें- Bhagalp...