Bareily News: रात में घर में घुस कर की मारपीट
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: शीशगढ़, गांव बजरिया निवासी कृष्ण पाल का आरोप है सोमवार की रात करीब दस बजे गांव के नितिन, निक्की, ममता, सीनू और रामवती गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बचाने आईं उनकी पत्नी से भी मारपीट की। मारपीट में पति-पत्नी चोटिल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक उसके परिवार के लोग जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं l मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। पुलिस ने नितिन, निक्की, ममता, सीनू और रामवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.