Bareily News: रात दो बजे राउंड पर निकले एसएसपी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार रात से ही कांवड़ियों के जत्थे लौटने लगे। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार देर रात बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रामगंगा तिराहा, देवचरा चौराहा, भमोरा से पुठी बॉर्डर तक अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार रात करीब 12 से 2 बजे के बीच बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग करते हुए कांवड़ियों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार को जलाभिषेक के मद्देनजर पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। कांवड़ मार्ग पर मिशन शक्ति केंद्र का जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.