Bareily News: रात के अंधेरे में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, हंगामा
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: नवाबगंज। अंधेरे में किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। किशोरी को तलाशते उसके परिजन वहां पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने लाई। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। कस्बे में रहने वाली किशोरी का काफी समय से मोहल्ले के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब किशोरी के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उस पर पहरा बैठा दिया। इसी बीच किशोरी के परिजनों ने पीलीभीत के युवक से उसका रिश्ता तय कर दिया। परेशान किशोरी शुक्रवार रात अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई। देर रात जब परिजन नींद से जागे तो उसे घर में न पाकर खोजबीन की। उसके प्रेमी के घर में होने की खबर पर परिजन वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.