बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: सीडीओ की अध्यक्षता में गठित परिक्षेत्र स्तरीय चयन समिति ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए उत्पादों का चयन किया। इसमें 44 उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों को सम्मिलित किया गया था। प्रथम पुरस्कार के लिये करेली के मुन्ने अली, द्वितीय पुरस्कार के लिये बिथरी चैनपुर के इकरार हुसैन, और तृतीय पुरस्कार के लिये लभेड़ा के मोहम्मद आरिफ के हथकरघा उत्पादों को चयनित किया गया। इन उत्पादों को राज्य स्तरीय चयन में सम्मिलित किया जायेगा। पुरस्कार चयन के दौरान हथकरघा के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संत कबीर पुरस्कार के लिए नामित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...