Bareily News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल 10 अगस्त को
बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: नाग पंचमी के अवसर पर 16 व 17 अगस्त को श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी, कुमार और वीर अभिमन्यु वर्ग की कुश्तियां होंगी, जिनमें विजेताओं को Rs.1.01 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला एवं मंडलीय टीम चयन के लिए ट्रायल 10 अगस्त को अपराह्न 3 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। पहलवानों का वजन 15 अगस्त को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स का ट्रायल दो को यह भी पढ़ें- स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रॉयल कल यह भी पढ़ें- स्टेट महिला जिम्नास्टिक के लिए मंडलीय टीम तैयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.