बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: श्री रामायण मंदिर माधवबाड़ी में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का विधिवत समापन श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। अंतिम दिन सुबह को हरिनाम संकीर्तन और रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ का विश्राम हुआ। शाम को धन्वंतरि दास महाराज ने राम के राजतिलक का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कलयुग में सच्चा सुख राम नाम में है। राजतिलक होते ही पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। अंत में भजन और प्रसाद वितरण हुआ। अनिल अरोड़ा ने बताया कि 17 अगस्त को शाम छह बजे हरिनाम संकीर्तन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...