बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने मैक्रामे, मोती, ऊन, रिबन, शीशा, नोट, कांच और मोर पंख सहित विभिन्न सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक एवं मनमोहक राखियां तैयार कीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में तनीषा गुप्ता एवं राधा भारती ने प्रथम, जिया अंसारी, सिमरन सक्सेना एवं मनीषा भारती ने द्वितीय तथा सना कुरेशी एवं खुशी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिलाषा सारस्वत एवं डॉ. गीत चावला के निर्देशन में किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: राखी बनाओ प...