Bareily News: राइस मिल में चावल की टंकी में दबकर मजदूर की मौत
बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: एक राइस मिल में काम करने वाले मजदूर की चावल के ढेर में दबकर मौत हो गई। राइस मिल मालिक ने पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों से अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। भोजीपुरा के गांव समसपुर निवासी 20 वर्षीय विक्की धौराटांडा के एक राइस मिल में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि सोमवार की रात विक्की काम करने के बाद चावल की टंकी में सो गया था। इसी दौरान बिना जांच पड़ताल किए राइस मिल चला दिया गया। राइस मिल चलने के कारण विक्की कुछ ही मिनटों में चावल के ढेर में टंकी में धंस गया। इसकी जानकारी होने पर मजदूरों ने चावल के ढेर से विक्की को निकाला। राइस मिल मालिक ने उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन व राइस मिल मालिक विक्की के शव को घर ले आए और पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.