Bareily News: राइजिंग स्टार्स ने पावर स्ट्राइकर्स को 93 रनों से हराया
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित बिग बॉयज़ क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार्स ने पावर स्ट्राइकर्स को 93 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुज पटेल ने 57 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवरों में 137 रन ही बना सकी, जिसमें हिमांशु पहलाजानी ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। अनुज पटेल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.