Bareily News: राइजिंग टाइटंस और गज ग्रीन चैलेंजर्स जीते
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में चल रही बिग बॉयज लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राइजिंग टाइटंस बीबीएल ने श्रीजनी सुपरकिंग्स को 49 रन से हराया। राइजिंग टाइटंस ने 258 रन बनाए। दिलप्रीत सिंह ने 94 और सैफ रजा घोसी ने 56 रन बनाए। जवाब में श्रीजनी सुपरकिंग्स 209 रन ही बना सकी। शिव प्रकाश शुक्ला ने 127 रन बनाए। दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गज ग्रीन चैलेंजर्स ने हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया। हैपनिंग बरेली ने 115 रन बनाए। जवाब में गज ग्रीन ने 14.4 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। मनोज ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.