बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। कर्मचारी नगर की लाजपत नगर सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर एक निवासी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें नदी पर बने रफ्ता पुल को जल प्रवाह में रुकावट का कारण बताते हुए इसकी वैधता और निर्माण अनुमति की जांच कराने की मांग की गई है।

प्रार्थना-पत्र के कारण प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि नदी में बड़ी मात्रा में जलकुंभी और अन्य अवरोध जमा हैं। इससे नदी का पानी सुचारु रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। निवासी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर रफ्ता पुल के निर्माण को अनधिकृत बताया जा रहा है। डीएम से संबंधित विभाग के माध्यम से पुल की वैधता और निर्माण की अनुमति की ...