बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर बहनों और उनके एक सहयोगी को बसों में फ्री यात्रा कराने की घोषणा कर दी है। पहले दो दिन फ्री यात्रा कराई जाती थी। इस बार तीन दिन बहनें नि:शुल्क यात्रा करेंगी। 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक फ्री यात्रा का लाभ दिया जाएगा। परिवहन मुख्यालय से आदेश आते ही अधिकारी बसों की व्यवस्था करने में जुट गये हैं। ई-सिटी बसों में भी फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन निगम बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 719 बसों को 26 से 31 अगस्त रात तक शत प्रतिशत संचालित करने को दिये गये हैं। कोई भी बस मेंटिनेंस के नाम पर वर्कशाप में खड़ी नहीं की जाएगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है, इसलिए 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से ही बहनों और उनके साथ एक सहयोगी को बस में...