Bareily News: रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर का शुभारंभ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने किया। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रभारी ब्लड बैंक बरेली डॉ. अमित दिनकर ने रक्तदान की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया और रक्त की उपलब्धता की आवश्यकता समझाई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.