बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: सेवा ज्वालापुर की कमला देवी पत्नी गिरवर 19 जुलाई को करीब 2:00 बजे खेत पर चारा लेने गईं। गांव का राजेंद्र अपने चार साथियों के साथ खेत पर पहुंच गया। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर कमला देवी से गाली-गलौच की। मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे कमला देवी घायल हो गईं। पुलिस ने घायल की तहरीर पर राजेन्द्र, प्यारे लाल, पातीराम और रामलाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...