बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: ​आंवला। भूरीपुर निवासी नत्थूलाल पर गांव के ही युवकों ने जानलेवा हमला किया। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है, जब वृद्ध अपने ट्यूबवेल से घर लौट रहे थे। गांव दरकापुर और भूरीपुर के बीच सड़क पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने नत्थूलाल को घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों में शामिल श्याम सिंह ने कांता से सिर पर जानलेवा वार किया, लाठी-डंडों से भी पीटा। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। ​घटना में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पुत्र जमुना प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...