बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी की याद में गुरुवार को अंजुमन गौसो रजा के अगुवाई में सैलानी रजा चौक से जुलूस ए गौसिया निकला गया। जुलूस में रंग बिरंगी पोशाक पहनकर अंजुमनों ने शिरकत की। जुलूस में या गौस की सजाएं बुलंद हुई। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में शान ओ शौकत से जुलूस निकाला गया। सज्जादानशीन ने मुजाहिद राजको गौसिया परचम सौपकर जुलूस को रवाना किया। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में सैलानी रजा चौक से जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। अंजुमन गौसो रजा के तत्वाधान में अंजुमने रंग-बिरंगे पोशाक में शामिल हुई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शान-ओ-शौकत से निक...