Bareily News: रंगोली और दीप सज्जा से छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक डिजाइनों से दीप सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। दीप सज्जा प्रतियोगिता में एहसान जेहरा ने प्रथम, खदीजा रिजवी ने द्वितीय और अक्सा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर उत्सव में रंग भरने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री ने छात्राओं को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खुशियों के इस पर्व पर पटाखों से दूर रहकर दीप जलाएं और प्रकृति को सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें- Bareily News: सर्वोदय में रंगोली के साथ मनाई गई दीपावली इस अवसर पर आशा रानी, डॉ. नूतन दीक्षित, डॉ. संध्या राज, मीनू अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.