Bareily News: रंगोली और दीप सज्जा में बीएड विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कला एवं नाटक विषय के तहत रंगोली, तोरण, दीप सज्जा और वॉल हैंगिंग बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। डॉ. कीर्ति प्रजापति के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत और समूह स्तर पर भाग लिया। रंगोलियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। शिक्षकों ने कलाकृतियों का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा, विशेष अतिथि प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर, प्रो. संजय मिश्रा और प्रो. अमित सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आकांक्षा विद्यापीठ में सजावटी कला प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.