Bareily News: रंगों से दिया नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई तृतीय ने मिशन शक्ति अभियान के तहत वाणिज्य (ऑनर्स) विभाग में पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से 60 विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु शेखर के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने पोस्टरों के माध्यम से बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ललित कला विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. सूरज साहू ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.