बरेली, अक्टूबर 15 -- यू-डायस से 165 निजी स्कूलों के नाम हटाए गए Bareily News: जिले में यू-डायस पोर्टल पर तीन साल से छात्रों का नामांकन शून्य दिखाने वाले 165 निजी स्कूलों के नाम हटा दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने ये कार्रवाई विद्यालयों की ओर से लगातार शून्य छात्र संख्या दर्ज किए जाने पर की है। इनमें सबसे अधिक 71 स्कूल बरेली शहर के हैं। यू-डायस पर भोजीपुरा व नवाबगंज ब्लॉक के 12-12, रिछा दमखोदा के 10, शेरगढ़, क्यारा व बिथरी चैनपुर के सात-सात, रामनगर व मझगवां के छह-छह, फतेहगंज, बहेड़ी व भुता के पांच-पांच, फरीदपुर टाउन के तीन, आलमपुर जाफराबाद, आंवला, फरीदपुर के दो-दो, बहेड़ी टाउन, भदपुरा, मीरगंज के एक-एक विद्यालय शामिल हैं। यू-डायस यानी एकीकृत जिला सूचना प्रणाली के माध्यम से हर साल सरकारी और निजी विद्यालयों से शैक्षिक आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन के...