बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। बरेली मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की 16 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एसोसिएशन की सचिव अर्चना राजपूत 55 प्लस महिला वर्ग में चैंपियन बनीं। उन्होंने जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद और चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते। ओपी मेंदोला ने 70प्लस वर्ग की पांच किमी वॉक रेस में स्वर्ण और मृदुल बत्रा ने 60प्लस ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। सुनीता सिंह ने जैवलिन में स्वर्ण पदक हासिल किया। विजय यादव ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मास्टर्स एथलीटों ने 19 स्वर्ण सहित कुल 43 पदक जीतें जमुना प्रसाद और शीतल ने दो-दो पदक हासिल किए। मिलन वशिष्ठ...