Bareily News: यूपीआई एमडीआर के विरोध में चलाया अभियान
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को आलमगिरी गंज सर्राफा मार्केट में जनजागरण अभियान चलाया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दुकान-दुकान पहुंचकर व्यापारियों को प्रस्तावित शुल्क के संभावित प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान 'यूपीआई एमडीआर रोलबैक' के नारे लगाए गए और डिजिटल भुगतान को शुल्क मुक्त रखने की मांग की गई। अभियान का नेतृत्व मंडल प्रभारी एवं सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सर्राफ और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने किया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी डिजिटल भुगतान के पक्ष में हैं, लेकिन अतिरिक्त शुल्क से लागत बढ़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क का व्यापारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.