बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: सावन का पवित्र मास 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने डीएम से सावन के प्रत्येक सोमवार पर अवकाश घोषित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 26 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं जिसमें बरेली सहित आसपास के जिलों से बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर कछला से जल लेकर जलाभिषेक करते हैं। वर्तमान में बरेली-बदायूं मार्ग पर निर्माण चल रहा है एवं मार्ग को वनवे कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक सोमवार पर सड़क मार्ग पर रात्रि से ही अत्यधिक भीड़ होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहेगी, जिस कारण श्रद्धालुओं सहित आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: बाबा जंगली नाथ की सड़क बेहाल, सावन से पहले बदहाली दूर करने की ...