Bareily News: यूकेलिप्टस के पौधे तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्र को पीटा
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: नवाबगंज। खेत में लगे यूकेलिप्टस के पौधे तोड़े जाने का विरोध करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। पूछताछ करने पहुंचे पिता-पुत्र के साथ दबंगों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के हरीश कुमार ने अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं। हरीश कुमार का आरोप है कि 31 अगस्त की सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो वहां कई यूकेलिप्टस के पौधे टूटे पड़े मिले। इसके बाद वह घर लौट आए और पौधे उखाड़ने के संबंध में पड़ोसी किसान नबी हसन से पूछताछ करने के लिए जाने लगे। रास्ते में नबी हसन मिल गया। हरीश ने उससे पौधे उखाड़े जाने के बारे में जानकारी की तो आरोप है कि वह विवाद करने लगा। इसी दौरान नबी हसन का बेटा अब्बास और भतीजा कमल हसन भी मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.