बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'युवा खेल संवाद कार्यक्रम' विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग स्थित प्रोफेसर एसबी सिंह सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. अनिल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम की थीम 'खेलों से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का' को सार्थक बताते हुए कहा कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता खेलों से ही विकसित होती है। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने युवाओं को जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्...