बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: आईआईए बरेली चैप्टर के यंग एंटरप्रेन्योर सेल (आईवाईसी) की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग बुधवार को जंक्शन रोड स्थित होटल में हुई। चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने युवा उद्यमियों से आपसी सहयोग, अनुभव साझा करने और बदलते कारोबारी माहौल के अनुरूप खुद को तैयार करने का आह्वान किया। बिजनेस एक्सचेंज सेशन में बैंक ऑफ बड़ौदा के लोन विभाग के सुभाष त्रिवेदी ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यशील पूंजी, टर्म लोन, व्यवसाय विस्तार के लिए वित्तीय सुविधाओं और ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उद्यमियों के बैंकिंग संबंधी सवालों के जवाब भी दिए। बैठक में बिजनेस डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और नए कारोबारी अवसरों पर चर्चा हुई। आईवाईसी कैप्टन आदित्य प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि युवा उद्यमियों को अनुभव साझा करने, नए संपर्क ...