बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात अभिषेक अमन नाम के युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें मिलने के लिए सनसिटी विस्तार बुलाया। रात करीब नौ बजे वह अभिषेक अमन से मिलने पहुंचीं तो बातचीत के दौरान ही मना करने के बावजूद उसने कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उन्होंने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...