Bareily News: युवती को भगाकर ले जाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: बरसेर। एक युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिरौली के एक गांव की युवती का रामपुर की तहसील शाहबाद के मधुकर ढकिया का रोहित से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों फोन पर बातें करते थे। रोहित गांव निवासी पप्पू व गौरव की मदद से युवती को भगा ले गया। युवती के पिता ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.