Bareily News: युवती को बहला फुसला कर भगा ले गए
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपनी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह करीब 7.00 बजे उसकी करीब 18 वर्षीय बहन घर से गायब हो गई। आरोप है कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि युवक के पिता, नाना और तीन मामाओं का भी इस पूरे मामले में हाथ है। पीड़ित ने बहन को कहीं बेचने और उसके साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका व्यक्त की है। पीड़ित भाई ने तहरीर में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बहन की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.