Bareily News: युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। गांव परौरा निवासी अनुभव पुत्र जितेंद्र सोमवार को 11:11 बजे गांव से हुरहुरी जा रहे थे। रास्ते में जीप सवार दो लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी उन्हें मरा समझ कर फरार हो गए। घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी अमन रंधावा, खुर्द दिवना एवं नवीन निवासी टीचर्स कालोनी मीरगंज पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.