Bareily News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दबंगों पर मुकदमा
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: नवाबगंज। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को रास्ते में घेरकर फावड़े, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसके पिता बचाने आए तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट छह दिन बाद घायल के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईंधजागीर गांव के मोरध्वज और उनके बेटे कपिल की पड़ोस के गुरमुख, अमित, हैप्पी और कटियार से रंजिश चल रही है। आरोप है कि 19 अगस्त की सुबह गुरमुख, अमित, हैप्पी, कटियार व कटियार के दो दोस्तों ने उनके बेटे कपिल को घर के पास घेर लिया। उन सभी ने फावड़े, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कपिल पर हमला कर उसे खूब पीटा।कपिल भागकर अपने घर में घुस गया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर में भी घुस आए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.