Bareily News: युवक पर किया चाकू से हमला
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला अंसारी में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अंशू पुत्र मनोज सिंह निवासी मोहल्ला अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही अमित यादव पुत्र गिरीश यादव पर चाकू मारकर घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, रविवार की शाम अंशू कस्बे से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अमित यादव ने उसे रोक लिया। उसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल को भेज तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.