Bareily News: युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। पत्नी के जाने के बाद डिप्रेशन में चल रहे युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के बीसलपुर रोड आनंद विहार कॉलोनी निवासी रंजीत (24 वर्ष) पुत्र रामकुमार की पत्नी पांच दिन पहले घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से रंजीत गुमसुम रह रहा था। शुक्रवार को परिवार के अन्य लोग रक्षाबंधन के त्योहार पर रिश्तेदारी में गए थे। घर में रंजीत के पिता रामकुमार मौजूद थे। रंजीत ने कमरे में जाकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। राम कुमार ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.