Bareily News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी की कोशिश
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: पत्नी से विवाद के बाद एक फैक्ट्री कर्मचारी ने बेल्ट से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन ने बेल्ट काटकर उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिरौली के गांव व्योधनखुर्द निवासी विशाल शर्मा सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ अपने फूफा अशोक शर्मा के यहां रहकर परसाखेड़ा की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विशाल कमरे में चले गए और बेल्ट का फंदा बनाकर कमरे में लगे कुंडे से लटक गए। इसी दौरान रसोई में मौजूद पत्नी की नजर उन पर पड़ गई तो उसने शोर मचा दिया। परिवार वालों ने तत्काल विशाल को पकड़ लिया और बेल्ट काटकर नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.