बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: युवक ने नव नव विवाहिता के फोटो किए वायरल हाफिजगंज। एक युवक ने एक नव विवाहिता को बदनाम करने के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ऐसा न करने के लिए उसने उससे दो लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी घटना की रिपोर्ट नव विवाहिता की ओर से युवक और उसके पिता के खिलाफ थाना हाफजिगंज में दर्ज करायी गयी है।बिहार प्रदेश की एक युवती जनपद गोरखपुर में रहती थी। दो वर्ष पूर्व जनपद गोरखपुर के राजेन्द्र नगर निवासी आदित्य कुमार सिन्हा से उसकी जान पहचान हो गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का कोई संबंध नहीं रहा। 20 जून युवती का विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हो गया। जिससे गुस्साए आदित्य ने उसकी अनुमति के बिना ही उसके निजी फोटो और वीडियो उसके रिश्तेदारों, परिचितों और ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। आरोप है कि उसने ...