बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: भमोरा। एक युवक ने दोस्त पर मोबाइल से 47 हजार रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किशोर ने दोस्त के खाते से रुपये लेने से साफ इन्कार कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसके गांव में उसका एक दोस्त है। एक-दूसरे से लेनदेन कर लेते थे। उनमें से एक दोस्त ऑनलाइन गेम खेलता है। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि गेम खेलने वाले किशोर ने चार दिन पहले उसका फोन मांग लिया। उसके बाद ऑनलाइन मैसेज के जरिये ओटीपी बताने को कहा। जब उसने ओटीपी नहीं बताई तो किशोर ने उसकी आईडी अपने फोन में ले ली। किशोर को उसके एकाउंट का कोड नंबर मालूम था। इसके चलते किशोर ने उसके बैंक खाते में जमा धनराशि से दो बार में 47 हजार रुपये साफ कर लिए। युवक ने किशोर के घर शिकायत की। पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने जांच की। इसमें युवक के ही...