Bareily News: युवक चार साल तक करता रहा दुष्कर्म
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: बहेड़ी।शादी का झांसा देकर एक युवक पड़ोसी युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मुकर गया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक जब वह शादी के लिए कहती टालता रहता था। चार साल तक युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवक ने उससे मारपीट की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक शुभम पाल सिंह, ललित मोहन और रजनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.