बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: रातभर बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ा रहा पीड़ित, पुलिस पर बिना रिपोर्ट दर्ज किए लौटाने का आरोप शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गौहाना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत से घर लौट रहे युवक को तालाब किनारे घेरकर तीन लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, गला दबाकर तालाब में डुबोने का प्रयास किया और बाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित रातभर बेहोश होकर तालाब किनारे पड़ा रहा। परिजनों का आरोप है कि थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही लौटा दिया。

गांव गौहाना निवासी हर स्वरूप का बयान गांव गौहाना निवासी हर स्वरूप पुत्र ठाकुरदास ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही वेदपाल, रूपा व एक अन्य साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक मंग...